पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पे अपने विचार आप लोगो के समक्ष प्रस्तुत करना चाहता हूँ. भ्रष्टाचार हमेशा की तरह अभी भी देश को अपने कब्जे में लिया हुआ है. अन्ना हजारे ने एक उम्मीद की किरण दिखाई है. अगर हम सभी भारत वासी एकजुट होके अपने भारतवर्ष को भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प कर लें तो दुनिया की कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती. मैं तहेदिल से आप सभी से ये अनुरोध करता हु की एक बार अन्ना हजारे, अरविन्द केजरीवाल इत्यादि की बातों को सुनें और समझने की कोशिश करें. वो लोग ना ही आपको अपने मन से रचे हुए तथ्य बता रहे हैं. न ही किसी राजनैतिक पार्टी से सम्बन्ध रखते हैं की वो उसके हित में काम करें. वो देशवासियों के हित में काम कर रहे हैं. उनका समर्थन दें और अपने आप को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का प्रयास करें.
स्वतंत्रता दिवस :- कुछ विचार
August 15, 2011 by roopakdubey89
भारत की प्रगति अब आपके हाथ में है. अगर हम देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कर लेते हैं तो प्रगति की राह और आसान हो जायेगी. जन लोकपाल अधिनियम को समझे और अगर वो आपको आपकी बुद्धि के अनुसार सही लगता है तो समर्थन दें.
अपने शेष विचार में एक कविता से व्यक्त करना चाहूँगा :.
=============
दीवाली में अली बसे हैं
राम बसे रमजान में
काफिर है जो अंतर करता
God, खुदा, भगवान् में.
==
है सगे भाइयों सा भाईचारा
ईसाई, सिख, हिन्दू, मुसलमान में
यही तो है विशेषता
मेरे भारत महान में.
==
है इतनी वीरता
इस देश के हर जवान में
अगर चाहें तो फहरा दें
तिरंगा सारे जहान में.
==
भ्रष्टाचार का आतंकवाद
इस देश से जब मिट जाएगा
हर हाथ उठ जाएगा
भारत देश की शान में.
==
सच्चाई, इमानदारी और देशप्रेम अगर
आ जाएगा हर इंसान में
तो राष्ट्र हमारा पूजा जाएगा
पूरी दुनिया जहान में.
=============
बस इसी के साथ मैं समाप्त करना चाहूँगा. पहली बार मैं हिंदी में पोस्ट कर रहा हूँ अगर कोई त्रुटी रह गयी हो तो क्षमा करें.
धन्यवाद
Advertisement